आर्यन खान को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया कोर्ट में मुकुल रोहतगी बोले

admin

admin

26 October 2021 (Publish: 12:10 PM IST)

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. आर्यन को सेशंस कोर्ट से जमानत नहीं मिली थी और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. फिलहाल आर्यन खान मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. आर्यन को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में आर्यन समेत 20 आरोपी गिरफ़्तार किए गए हैं.
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत का विरोध किया है। एनसीबी ने हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर कोर्ट से गुजारिश की है कि अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर जमानत ना दी जाए। एनसीबी ने फ़िल्म अभिनेता शाहरूख़ ख़ान की मैनेजर पूजा डडलानी पर आरोप लगाया है कि वह इस केस से संबंधित गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top