उत्तर प्रदेश मे 240 गांव बाढ़ से प्रभावित साथ ही दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर|

admin

admin

30 July 2020 (Publish: 05:35 PM IST)

आशिफ अली/मिल्लत टाइम्स( उत्तर प्रदेश )

प्रदेश में दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें शारदा नदी, लखीमपुर खीरी में अपने खतरे के निशान से 08 से.मी. ऊपर तथा सरयू नदी, बलिया में अपने खतरे के निशान से 16 से.मी. ऊपर बह रही है प्रदेश में बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है |

वर्तमान में प्रदेश के 08 जनपदों की 17 तहसीलों के 240 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बाराबंकी के 57, अयोध्या के 02, कुशीनगर के 09, गोरखपुर के 80, आजमगढ़ के 14, बस्ती के 07, संतकबीर नगर के 68 व सीतापुर के 03 गांव शामिल हैं | बाढ़ से 65,564 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक 07 जनपदों जिनमें बाराबंकी, बस्ती, गोण्डा, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, सीतापुर में 8,408.6 हेक्टेयर बोया गया क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है | प्रदेश के 06 जनपदों- बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, श्रावस्ती, प्रयागराज में एनडीआरएफ की तैनाती की गई हैसाथ ही कुशीनगर, गोरखपुर, बलरामपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद जनपदों में एसडीआरएफ तथा 05 जनपदों- बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, गोण्डा, श्रावस्ती में पीएसी की तैनाती की गई है |
यह जानकारी राहत आयुक्त, श्री संजय गोयल ने दी |


Scroll to Top