उन्नाव हुआ फिर शर्मसार तीन दलित लड़कियां बेहोश हालत में खेत में मिली।

admin

admin

18 February 2021 (Publish: 10:17 AM IST)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब तीन दलित लड़कियों को एक खेत में बेहोशी की हालत में पाया गया। जिसमे से दो की मौत हो गई, और उसमें से बची एक लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

लड़की के भाई ने बताया कि वो हर रोज़ वहां के खेत में घास लेने जाया करती थीं। उस रोज़ जब ज्यादा लेट हो गया तो वो लोग परेशान हो गए और उसे ढूंढने निकले, ढूंढने के बाद वो तीनों लड़कियां लाई के खेत में गंभीर हालत में उनके ही कपड़ो से बंधी हुई मिली।

जिला अस्पताल के CMC डॉ बी बी भट्ट ने बताया कि जब लड़कियों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। तो उसमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी थी। और उसमें से बची एक लड़की की हालत बहुत गंभीर है। जिस वक्त उनको भर्ती कराया गया था। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। बचने की उम्मीद न के बराबर थी। डॉ अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं उसे बचाने की लेकिन बचने की उम्मीद न के बराबर है क्योंकि उसका brain पूरी तरह से damage हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों को कीटनाशक दवाई पिलाई गई थी,जो कि एक प्रकार का poision होता है। डॉ ने बताया poision कई तरह के होते हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि लड़कियों की मौत किस तरह के जहर को खाने से हुई है। डॉ अभी इस बात का पता लगा रहे हैं।

Scroll to Top