एक्ट्रेस स्वरा को मिली जान से मारने की धमकी, खत में लिखा- वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त

admin

admin

30 June 2022 (Publish: 10:23 AM IST)

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। वह समय-समय पर देश के मुद्दों पर अपनी राय रखती आई हैं। हालांकि उनकी टिप्पणियों और विवादस्पद बयानों की वजह से उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है।

इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर स्वरा ने मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। एक्ट्रेस को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा लेटर मिला है। जिसमें उन्हें जान से मारन की बात लिखी गई है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस बाबत कहा है कि, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।बता दें कि एक्ट्रेस को लेटर में चेतावनी दी गई है कि वह वीर सावरकर का अपमान करना बंद कर दें और अपनी फिल्मों पर ही ध्यान दें वरना जनाजे उठेंगे।

स्वरा को धमकी भरा पत्र भजेने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है हालांकि उसने खुद को देश का नौजवान बताया है। हिंदी में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देश के युवा वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top