ओवैसी का मिशन यूपी, ओवैसी एक शख्स का नाम नहीं है बल्कि नौवजनों के सपनो की उम्मीदों का नाम है- AIMIM चीफ

admin

admin

08 July 2021 (Publish: 11:38 AM IST)

अब तमाम सियासतदानों को समझना चाहिए कि ये खजूर खिलाने से या इफ्तार की दावत देने काम नहीं चलेगा. अब सर्कस के जोकरों का नाटक खत्म होगा.ओवैसी उन बेवाओं, उन यतीम बच्चों की आवाज़ बनकर उठेगा. ओवैसी एक शख्स का नाम नहीं है बल्कि उन नौवजनों के सपनो की उम्मीदों का नाम है.

नई दिल्ली :असरार अहमद (मिल्लत टाइम्स ) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं. यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की एंट्री ने सियासी खलबली को और बढ़ा दिया है
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के यूपी में चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सियासी हलचल तेज है. अपनी पार्टी की पकड़ मजबूत करने के साथ अब ओवैसी विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं.गुरुवार को यूपी के बहराइच में असदुद्दीन ओवैसी ने AIMIM के कार्यालय कैंप का उद्घाटन किया.कार्यालय उद्घाटन के दौरान भरी संख्या AIMIM के चाहने वाले मौजूद रहे । इस दौरान AIMIM चीफ ने योगी सरकार और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव पर जमकर हमला बोला, ओवैसी ने कहा के इस प्रदेश में हम अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं . हम अपने वोट से आगे बढ़ेंगे और विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करेंगे.बेबस और कमज़ोरों की लड़ाई लड़ेगें।
समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर ओवैसी ने कहा हम सर्कस के जोकर नही, रिंग मास्टर हैं. उन्होंने योगी पर निशाना सधते हुए आरोप लगाया कि कोरोना काल में लोगों को अस्पताल नहीं मिल रहा था. दवाइयां नहीं मिल रही थी. गंगा किनारे लाशें थीं. अब तमाम सियासतदानों को समझना चाहिए कि ये खजूर खिलाने से या इफ्तार की दावत देने काम नहीं चलेगा. अब सर्कस के जोकरों का नाटक खत्म होगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी सरकार का मुकाबला उन यतीमों से होगा जिन्हें योगी सरकार ने यतीम बना दिया. सीएम योगी का मुकाबला उन बेरोजगारों से होगा जिन्हें साढ़े चार सालों में रोजगार नहीं मिला.वह रोज़गार के लिए भटकते रहे लेकिन रोज़गार नहीं मिला मीडिया चाहती है कि ओवैसी की सख्शियत को सामने रखकर योगी का मुकाबला किया जाए.लेकिन ओवैसी उन बेवाओं, उन यतीम बच्चों की आवाज़ बनकर उठेगा. ओवैसी एक शख्स का नाम नहीं है बल्कि उन नौवजनों के सपनो की उम्मीदों का नाम है.

ओवैसी ने सीएम योगी पर निशाना साधा और कहा कि यूपी में सिर्फ 3 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. उन्होंने कहा, “हम सीएम योगी से कहना चाहते हैं कि पहले लोगों की जान बचाएं. ओवैसी ने कहा मजलुमों को उनका हक दिलाने के लिए हम आज यहां मिलकर एक साथ आए है, मजलुमों को उनका हक मिलना चाहिए.
ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की ओर देख रही है और हम बदलाव की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने ने कहा कि योगी सरकार हर मुद्दे में फेल हो चुकी है कानून की हालत उत्तर प्रदेश में ख़राब है लोग मर रहे हैं लेकिन योगी जी मस्त हैं

Scroll to Top