कोरोना योद्धाओं के रूप में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने पत्रकारों को किया सम्मानित

admin

admin

19 July 2020 (Publish: 05:46 PM IST)

मुजफ्फरुल इस्लाम,अमिला(मऊ)। स्थानीय नगर में रविवार को समाजवादीपार्टी के लोहिया वाहिनीं के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा द्वारा एक सम्मान समारोह के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को कोरोना वारियर्स के रूप के सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहाँ देश मे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।ऐसे में आप सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने जान की बाजी लगा प्रत्येक खबरों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का काम कर रहे है तो ऐसे में हमसभी का कर्तव्य एवं दायित्व है कि आप का उत्साहवर्धन कर समय समय पर सम्मान किया जाय। देश और प्रदेश में यदि चौथा स्तम्भ सुरक्षित रहेगा तभी भय भूख भरस्टाचार दूर होगा लोग सुरक्षित रहेंगे और समय समय पर सरकार , शासन ,प्रशासन के नुमाइंदो को भी आईना दिखाते हुए सुधार लाने में अहम भूमिका रहेगी।इस अवसर पर सीतराम कुशवाहा, मु कादिर , विक्की , आकिब सिद्दिकी, सुदर्शन कुमार, अशोक श्रीवास्तव, गुंजन राय, मुज़फ्फरुल इस्लाम, अज़हान आलम, रहमान चिश्ती,सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

Scroll to Top