डॉ फख़रुद्दीन मोहम्मद के निधन पर पॉपुलर फ्रंट ने शोक एवं संवेदना व्यक्त की

admin

admin

06 May 2021 (Publish: 02:14 PM IST)

प्रेस रिलीज़
नई दिल्ली
06 मई 2021

डॉ फख़रुद्दीन मोहम्मद के निधन पर पॉपुलर फ्रंट ने शोक एवं संवेदना व्यक्त की

नई दिल्लीः पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओ एम ए सलाम ने डॉ फख़रुद्दीन मोहम्मद के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाजसेवी, सामुदायिक नेता और हैदराबाद स्थित मुस्लिम एजुकेशनल सोशल एंड कल्चरल ऑर्गेनाइज़ेशन के चेयरमैन डॉ फखरुद्दीन मोहम्मद के अचानक गुज़र जाने की ख़बर से गहरा दुख पहुंचा है।

उनका निधन हैदराबाद और पूरे देश के मुसलमानों के लिए ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। पेशे से डॉक्टर फख़रुद्दीन मोहम्मद समुदाय के एक निःस्वार्थ सेवक थे, उन्होंने मुस्लिम समुदाय के सशक्तीकरण के लिए अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा समर्पित कर दिया था। मुसलमानों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने, सामुदायिक विकास, धार्मिक प्रशिक्षण और गरीबी के खात्मे की उनकी कोशिशें हमेशा याद रखी जाएंगी। उन्होंने समुदाय के सशक्तिकरण की पहल साउथ इंडिया कौंसिल में मुख्य भूमिका निभाई, जिसने आगे चलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के गठन की राह हमवार की।

पॉपुलर फ्रंट उनके परिवार और मिलने-जुलने वालों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अल्लाह उनके सभी नेक कर्मों को स्वीकार करे और उन्हें जन्नत नसीब करे।

डायरेक्टर, मीडिया एवं जनसंपर्क
मुख्यालय, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया
नई दिल्ली

Scroll to Top