देश की राजधानी दिल्ली में हुआ एक दिल दहलाने वाला हादसा। बच्चे की चाहत में तांत्रिक के कहने पर बच्चे को बलि दी

admin

admin

22 March 2021 (Publish: 12:05 PM IST)

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स ) देश की राजधानी दिल्ली में हुआ एक दिल दहलाने वाला हादसा। बच्चे की चाहत में तांत्रिक के कहने पर एक महिला ने अपने पड़ोसी के तीन साल के मासूम बच्चे की बलि दे दी। आरोपी महिला ने बच्चे का गला घोट कर शव को बोरे में बंद कर अपने पड़ोस की छत पर फेंक दिया। रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना बुध विहार इलाके की है। पुलिस ने छत पर से बच्चे के शव को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आस पड़ोस के लोग घटना को लेकर सदमे में हैं।
डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि जिस महिला को उन्होंने पकड़ा है। उसकी उम्र 25 साल और उसका नाम नीलम गुप्ता है। आरोपी महिला मुख्यरूप से यूपी के हरदोई इलाके के गांव सुंदाबल की रहने वाली है। बह अपने पति के साथ रिठाला गांव में रहती थी। उन दोनों की शादी को लगभग आठ साल पूरे हो गये थे। पर उनको संतान का सुख नहीं मिल पा रहा था। इसी के चलते उसने हरदोई में एक तांत्रिक बाबा से मुलाकात की थी। उस तांत्रिक ने महिला से एक बच्चे की बलि देने को कहा था। बच्चे की चाहत में आरोपी महिला ने अंध विश्वास में आकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था।
शनिवार शाम पुलिस को रिठाला गांव के गली नंबर 18 में रहने वाले निवासी ने अपने तीन साल के बच्चे पीयूष गुप्ता के लापता होने की FIR दर्ज कराई।
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चे के पिता दयाराम गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा पीयूष छत पर खेल रहा था। वहां से कहां चला गया कुछ नहीं पता चल रहा। जबकि उनका बच्चा छत से नीचे भी नहीं उतरा। पड़ोसियों से पूछताछ करने से पता चला के उनके बेटे पियूष को आखिरी बार नीलम के साथ देखा गया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद बताया के उसने ही उनके मासूम बच्चे की जान ली। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को पड़ोस की छत से एक बोरा बरमाद किया। जब पुलिस ने उस बोर को खोला तो उसमें लापता पियूष का शव था। उसकी गर्दन पर निशान बने थे। शव के मिलने बाद पीयूष के घर वालों के यहां का माहौल बहुत हे दर्दनाक हो गया। और बच्चे के घरवालों के यहां शोर होने लगा के इतना शोर सुन आस पास के लोग भी वहां जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने महिला के ऊपर हमला बोल दिया पुलिस ने महिला को आक्रोशित लोगों से बचाकर सुरक्षित पुलिस स्टेशन ले गई।

Scroll to Top