Sidharth shukla

नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला, उनके जीवन पर एक नजर…

admin

admin

02 September 2021 (Publish: 02:43 PM IST)

नई दिल्ली, (रुखसार अहमद) बिग बॉस’ विनर और फ़िल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ की उम्र 40 साल की थी। सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर मुंबई के कूपर अस्पताल में है। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रह चुके है।

जो खबरें बहार आ रही है उनके मुताबिक दिल का दौरा पड़ना मौत की वजह बताया जा रहा है। लेकिन हमे पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है और सभी स्टार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निधन से पहले रात में सिद्धार्थ के साथ क्या हुआ था, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल हैं। पुलिस के सूत्र कहते है कि- ‘रात 3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत थोड़ी खराब हुई थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था। उन्होंने अपनी मां को इसके बारे में बताया। सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें पानी पिलाया और उन्हें सुलाया। इसके बाद वो सुबह उठे ही नहीं।

सिद्धार्थ शुक्ला का किरदार ‘बालिका वधू’ में काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी स्टार बनने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम रहे। सिद्धार्थ शुक्ला कुछ समय पहले ही वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में नजर आए थे, और उनकी एक्टिंग तथा स्टाइल को भी फैन्स का खूब प्यार मिला था।

सिद्धार्थ शुक्ला को रियलिटी शो किंग कहना भी गलत नहीं होगा। वह खतरों के खिलाड़ी के भी विनर रहे थे, और बिग बॉस 13 के भी। सिद्धार्थ शुक्ला के हिट सीरियल्स में ‘दिल से दिल तक’ और ‘बालिका वधू’ के नाम लिए जा सकते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 1980 में हुआ था। साल 2014 में सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में करण जौहर की फ़िल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से एंट्री मारी थी। गौरतलब है की पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद और बाते सामने आ सकती हैं।

Scroll to Top