पेड़ से आम चुराने की सजा बेरहमी से पिटाई ,वीडियो वायरल

admin

admin

04 April 2021 (Publish: 11:49 AM IST)

राशिद ज़हीर (मेरठ)  बचपन में चोरी-छुपे पेड़ों से फल तोड़कर खाना शायद आप को याद होगा। मगर आज के समय में यह काम करना कुछ लोगों की निगाह में गुनाह से कम नहीं है। ताजा मामला जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। जहां बाग से मात्र आम तोड़ने पर बाग मालिक ने बेरहमी से एक मासूम की पिटाई कर डाली।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके बाद अधिकारी इस मामले में कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
दरअसल, जिले की सोशल मीडिया पर 17 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बाग में एक मासूम की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ वायरल हुए मैसेज में इस वीडियो को लिसाड़ी गांव का बताया जा रहा है। इसी के साथ मासूम की पिटाई कर रहे व्यक्ति के बाग मालिक होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ कितनी बेरहमी के साथ मासूम को जमीन पर गिरा-गिरा कर उसकी पिटाई कर रहा है। उधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है।

 

Scroll to Top