मऊ:आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

admin

admin

02 July 2020 (Publish: 06:08 PM IST)

मुज़फ्फरुल इस्लाम
घोसी,मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कल्यानुपर अस्पताल के पास आकाशीय विद्युत की चपेट में आकर बुधवार को जमीन हाजीपुर निवासी विशुन चौहान की मौत हो गई। वह दोपहर करीब दो बजे निजी कार्य हेतु जा रहा था। तभी बारिश होने लगी कल्यानपुर स्थित अस्पताल से गुजर रहा था कि आकाशीय बिजली उसपर गिर पड़ी। वह वहीं बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे आनन-फानन में एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जांचोपरान्त मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Scroll to Top