मऊ:एसडीएम ने विपणन केंद्र सहित गोदामों का किया औचक निरीक्षण

admin

admin

07 April 2020 (Publish: 03:45 PM IST)

मुज़फ्फरुल इस्लाम,घोसी,मऊ। कोरोना संक्रमण को ले देश में आये संकट को देखते हुए सरकार द्वारा जनहित में जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने हेतु प्रयासरत है।इसी क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह द्वारा विपणन कार्यालय सहित गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।विपणन केंद्र घोसी,अमिला,दोहरीघाट के गोदामों से सस्ते गल्ले की दुकानों पर आवंटन हेतु जा रहे गेहूँ और चावल के बोरों का वजन कराते हुए स्टॉक रजिस्टर एवं समयबद्ध तरीके से कोटेदारों को राशन देने आदि की गहनता से जाँच की । कोरोना संक्रमण को देखते हुए तहसील परिसर में बने कंट्रोल रूम की गतिविधियों एवं कम्युनिटी किचन में बन रहे नाश्ते एवं भोजन की गुडवत्ता का निरीक्षण किया। किचन में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत स्टैंडर्ड मानक के अनुरूप भोजन बनाने हेतु कहा। वहीं तहसील क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर निरीक्षण के दौरान जाते वक्त रास्ते मे मिलने वाले प्रत्येक जरूरतमंदों को भोजन पैकेट का वितरण भी किया।अमिला मोड़ पर काशी गोमती बैंक पर उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देख बैंक प्रबंधक को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत पैसे के वितरण हेतु चेताया।

Scroll to Top