महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत पर राहुल गांधी का बयान ‘भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया’

admin

admin

28 October 2021 (Publish: 08:40 AM IST)

नई दिल्ली: टिकरी बॉर्डर के पास ट्रक की चपेट में आने से तीन महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है।
मेरी शोक संवेदनाएँ। ”

टिकरी बॉर्डर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। ये महिला किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा थीं। गुरुवार की सुबह वह बीच सड़क पर डिवाइडर पर बैठकर ऑटो से घर जाने का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और महिलाओं उसकी चपेट में आगईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top