Santosh

मोहब्बत के जाल में फंसाकर मुस्लिम नाबालिग लड़की को लेकर संतोष फरार, पुलिस नहीं कर रही करवाई…

admin

admin

26 September 2021 (Publish: 02:31 PM IST)

नई दिल्ली : (Asrar Ahmad) जब कोई मुस्लिम किसी हिन्दू लड़की से उसके सहमति से प्यार और शादी करता है तो उसको लव जिहाद बता दिया जाता है। साथ ही उसका विरोध भी शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ कट्टरवादी संगठन और पुलिस प्रशासन तक उसक पीछे पड़ जाते हैं, लव जिहाद का मामला बताकर बड़ा मुद्दा बनाया जाता है और इस सहमति की शादी को खत्म करने की कोशिश की जाती है। लेकिन जब ऐसा ही कोई हिन्दू लड़का किसी मुस्लिम लड़की के साथ करता है तो सरकार से लेकर मीडिया तक चुप्पी साध कर बैठ जाती है। वहीं जब एक हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाता है तो पुलिस प्रशासन केस तक दर्ज नहीं करती।

ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से है, यह मामला 3 सितम्बर को महारष्ट्र के नवी मुंबई के पनवेल में हुआ। इस मामले को और भी बड़ा मुद्दा इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि लड़की नाबालिग है अभी उसकी उम्र 16 साल कुछ महीने है । संतोष नामी लड़के ने महजबीन मुख़्तार को परिवार के मुताबिक बहला फुसला कर उसको घर से भगा ले गया। महजबींन के पिता अपनी बेटी को लेकर काफी परेशान हैं तीन बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काट चुके है।

लेकिन पुलिस ने उनकी शिकाय दर्ज नही की। उनका कहना है कि मेरी बेटी को संतोष बहला फुसला कर ले गया है, मैं तीन बार पुलिस स्टेशन गया, लेकिन पुलिस अधिकारी मुझे लौटा देते है। तीसरी बार में पुलिस ने FIR दर्ज की है।
आप को बता दें अभी कुछ दिन पहले आपने देखा होगा कि मेरठ में किस तरह से कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने एक मुस्लिम लडके को अपनी हिन्दू दोस्त के साथ बैठकर कोल्ड्रिंक पीने पर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसके बाद इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी और लड़की ने हिंदू संगठन के खिलाफ भी शिकायत भी दर्ज कराई थी और दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी

Scroll to Top