राजस्थान मे भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के एक सो तीन अधिकारियों के तबादले।

admin

admin

03 July 2020 (Publish: 04:44 PM IST)

अशफाक कायमखानी।जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रशासनिक ढांचे मे भारी फैर बदल करते हुये भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक सो तीन अधिकारियों के तबादले किये है। जिसमे प्रमुख रुप से मुख्य सचिव डीबी गुप्ता के स्थान पर राजीव स्वरूप को नया मुख्य सचीव बनाया गया है।

उक्त भारी फैर बदल मे अनेक जिला कलेक्टर भी बदले गये है। पर प्रदेश मे पोस्टेड दो मुस्लिम जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ जाकीर हुसैन व झूंझुनू उमरदीन खान पर विश्वास जताते हुये उन्हें नही बदला गया है। इसी तरह सीधे तौर पर बने आईऐएस मे कमर उल जमा चोधरी को आयुक्त, नगर निगम उदयपुर व अतर अमीर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर के पद पर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अतर अमीर की पत्नी टीना ढाबी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीगंगानगर लगाया गया है।

कुल मिलाकर यह है कि जयपुर कलेक्टर पद पर इतिहास मे दूसरी दफा राजस्थान प्रशासनिक सेवा से पद्दोनत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (ओबीसी वर्ग) बनने को लगाया है। वही पहले से लगे दोनो मुस्लिम कलेक्टरस पर विश्वास जताते हुये उन्हें हटाया नही गया है।

Scroll to Top