Oscar Fernandes

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

admin

admin

13 September 2021 (Publish: 11:12 AM IST)

नई दिल्ली :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।

उनके निधन पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। महान ज्ञान और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। वह कांग्रेस के सबसे दयालु और वफादार सैनिकों में से एक थे। ईश्वर नेक आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

ऑस्कर फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं।

ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

Scroll to Top