वसीम रिज़वी तो क्या दुनिया की कोई ताकत कुरान शरीफ में बदलाव नहीं कर सकती, शाही इमाम पंजाब

admin

admin

02 June 2021 (Publish: 10:26 AM IST)

वसीम रिज़वी तो क्या दुनिया की कोई ताकत कुरान शरीफ में बदलाव नहीं कर सकती– इस्लाम में इमान फरोशों की कोई जगह नहीं है : शाही इमाम पंजाब

लुधियाना,(मेराज़ आलम ब्यूरो रिपोर्ट ) : लखनऊ का एक शरारती व्यक्ति जो अपना नाम वसीम रिज़वी बताता है कि तरफ से पवित्र कुरान शरीफ को बदलने की बात करना भी दुनिया भर के मुसलमानो को कबूल नहीं। वसीम रिज़वी तो क्या उसके सियासी आका जिनके हाथ में उसकी लगाम है सब मिल कर भी कुरान शरीफ को बदलने की बात तो दूर एक नुक्ता भी नही बदल सकते। यह बात आज यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे मजलिस अहरार इस्लाम पार्टी के अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कही। वर्णनयोग है कि बीती शाम वसीम रिज़वी ने एक वीडियो जारी करके विश्व भर के मुसलमानों को यह कह कर तकलीफ पहुंचाने की कोशिश की कि उसने कुरान शरीफ में से कुछ आयात निकल कर एक नया कुरान बनाया है। वसीम रिज़वी वीडियो में यह भी कहता है कि उसने यह नया कुरान शरीफ का मॉडल प्रधानमंत्री जी को भेजा है और पत्र लिखा है कि वह इसको सभी मदरसों में पढऩा सुनिश्चित करवाएं। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने रिज़वी की इस बात की निंदा करते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री का नाम लेकर देश के अल्पसंख्यकों को धमकाने की कोशिश कर रहा है। शाही इमाम ने सवाल किया कि केंद्र की सरकार जो की अपने आप को धर्म निरपेक्ष कहती है क्या वसीम रिज़वी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का नाम इस्तेमाल करने पर कोई करवाई करेगी? शाही इमाम ने कहा कि पवित्र कुरान सिर्फ भारत नही बल्कि विश्व भर के मुसलमानों की पवित्र किताब है दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो कुरान शरीफ को बदल सके। उन्होंने कहा कि वसीम रिज़वी की हैसियत एक पालतू जानवर से ज्यादा नही है जो अपने मालिकों को खुश करने के लिया बोलता रहता है। शाही इमाम ने कहा की हमें पता है कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार इसके खिलाफ कोई कानूनी कारवाई नही करेंगी क्योंकि इसको सरकार में बैठे लोगों की ही हिमायत हासिल है।

Scroll to Top