सांसद मदनलाल सैनी के इंतेकाल से सीकर को बडा नुकसान पहुंचा।

admin

admin

24 June 2019 (Publish: 05:26 PM IST)

अशफाक कायमखानी।सीकर:
भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष जगदीश माथुर के बाद आज से ठीक एक साल पहले जून-2018 मे भाजपा के सीकर के दूसरा व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले पचेतर वर्षीय मदनलाल सैनी के आज दिल्ली के ऐम्स मे इंतेकाल होने की खबर से पूरे प्रदेश मे शोक की लहर छाने के अलावा सीकर को बडी क्षति माना जा रहा है।

जनसंघ से राजनीतिक सफर शुरु करने वाले सीकर शहर की पूरोहित जी की ढाणी निवासी मदनलाल सेनी ने 1952 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे शामिल होकर फिर ऐबीवीपी के मंत्री व भाजपा के प्रदेश महामंत्री के अलावा भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। 1990 मे उदयपुर वाटी से एक दफा विधायक रहने के बाद विधानसभा व लोकसभा का चुनाव तो लड़े पर जीत नही पाये। मोजूदा समय मे मदनलाल सैनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अलावा राज्य सभा के सदस्य भी थे। श्री सैनी आपातकाल मे जैल भी गये थे।

साधारण माली परिवार मे जन्मे व कुशल नेतृत्व के धनी सांसद मदनलाल सैनी के इंतेकाल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित अनेको ने शोक व्यक्त किया है।

Scroll to Top