सीकर एसीबी ने कुचामन नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता कमलेश को बारह हजार की रिश्वत लेते दबोचा।

admin

admin

16 April 2021 (Publish: 09:39 AM IST)

अशफाक कायमखानी। सीकर। राजस्थान मे छोटे बडे भ्रष्टाचारियो को एसीबी द्वारा लगातार पकड़े जाने के जारी सीलसीले मे आज सीकर एसीबी चौकी प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के नेतृत्व मे एक टीम ने नागौर जिले की कुचामन नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुमार को परिवादी नोलाराम से बाराह हजार रुपयो की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार नोलाराम व उसके पार्टनर इकबाल ने नगरपालिका क्षेत्र मे सड़क पर प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का काम किया था। उसका फाईनल बिल बनाने के लिये कनिष्ठ अभियंता द्वारा रिश्वत की मांग करने के बाद उन्होंने एसीबी सीकर से सम्प्रक किया। उसके बाद 15-अप्रेल को डिमांड का सत्यापन करके आज 16-अप्रेल को रिश्वत की राशि बाराह हजार लेते हुये कनिष्ठ अभियंता को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
कनिष्ठ अभियंता कमलेश के ट्रेप की कार्यवाही मे सीकर एसीबी चोकी प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के अलावा रोहिताश्व, राजेन्द्र प्रसाद, सुशीला, मूलचंद, दिलीप, सुरेंद्र व कैलाशचंद्र नामक कर्मी शामिल थे।

Scroll to Top