Relly

हिन्दू संगठन ने भोपाल में मुसलमानों के खिलाफ निकाली रैली, दुकानों में की तोड़फोड़…

admin

admin

26 September 2021 (Publish: 03:34 PM IST)

नई दिल्ली: (रुखसार अहमद) मध्य प्रदेश के खरगोन में शुक्रवार को सड़क किनारे किसी जानवर का मांस मिलने पर  हिन्दू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। गोमांस बताकर इसके विरोध में रैली भी निकालने लगे। इतना ही नहीं मुस्लिम सुमदायों को टारगेट करके जबरदस्ती बाजार बंद कराया और उनकी दुकानों में जाकर तोड़फोड़ करने लगे।

इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस मामले में खरगौन के ASP. नीरज चौरसिया ने बताया की नेतृत्व विहिन युवाओं ने रैली निकालकर बाजार बंद करने का प्रयास किया था। रैली का कोई नेता नही था  इसलिए युवाओ को पहले समझने की कोशिश की गई।

लेकिन जब युवाओं को समझाया गया है और नहीं माने तो थोड़ा बल का प्रयोग किया गया है। इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि 200 लोगों को खिलाफ निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है। दरअसल मामला यह था की खरगोन के मुस्लिम इलाके में मांस फेंका मिला। इस बात पर पुलिस रात में ही FIR दर्ज कर लेती है। लेकिन मुखबिर के कहने पर रात में ही 3 लोगों को उठा लिया। इसके बाद अगले दिन सुबह हजारों लोग गौ माता के इंसाफ़ के लिए रैली निकलते है फिर भीड़ मुस्लिम दुकानों को टारगेट करती है।

 

Scroll to Top