Gopal Rai

18 महीने बाद फिर से खोले जाएंगे दिल्ली में स्कूल- कॉलेज : पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

admin

admin

24 November 2021 (Publish: 12:25 PM IST)

नई दिल्ली :(फरहीन सैफी) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में धीरे-धीरे सुधार होने लगा है, दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान सोमवार, यानी 29 नवंबर से फिर से खोल दिए जाएंगे इसके साथ साथ कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम भी खत्म किया जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने साझा की।

गोपाल राय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने 27 नवंबर से दिल्ली में सभी सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश की इजाजत देने का फैसला किया है। हालांकि, बाकी सभी वाहनों के प्रवेश पर 3 दिसंबर तक प्रतिबंध रहेगा।

चीन के वुहान शहर में फैलने के बाद पूरी दुनिया को महामारी की आग में झोंकने वाले कोरोना वायरस से भारत भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस दौरान देश में 24 मार्च 2020 से पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया था।

मार्च 2020  कोरोना  संकट के बाद से पहली बार दिल्ली में फिर से स्कूल,कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। 18 महीनों से कोरोना महामारी का डर और ऑनलाइन क्लासेस से अब बच्चो को राहत मिल गयी है। अब वो स्कूल और कॉलेजों में दुबारा जा सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top