JNU छात्रों के समर्थन में आयी भीम आर्मी

admin

admin

07 January 2020 (Publish: 09:24 AM IST)

जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले के आज दिनांक 06/01/2020 को पटना में पटना विशवविद्यालय मुख्य द्वार पर भीम आर्मी (बिहार) के द्वारा जेएनयू छात्रों के समर्थन एवं करवाई हेतु प्रदर्शन किया गया।

आंदोलन का नेतृत्व भीम आर्मी (बिहार) के परदेश महासचिव अमर ज्योति ने कहा के जिस तरह से देश के सर्वोच्च संस्थान JNU के छात्रों पर हमला हुआ है यह बहुत ही निन्दनीय घटना है। हम इस की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं और यह मांग करते हैं के JNU छात्रों पर हुए हमले में शामिल नक़ाबपोशों को चिन्हित कर उन पर सख़्त से सख़्त करवाई की जाए। नहीं तो भीम आर्मी ( बिहार) राज्य के सभी ज़िलों में उग्र प्रदर्शन करेगा।

प्रदर्शन में शामिल भीम आर्मी के सचिव राहुल रंजन, छात्र अध्यक्ष चन्द्र भास्कर,निरंजन,सचिन,डेविड,रोहित कुमार,शशि,विशाल एवं अन्य छात्र नेता शामिल रहे।

भवदीय (अमर ज्योति)
परदेश महासचिव
भीम आर्मी ( भारत एकता मिशन) बिहार
मो० : 9973704105

Scroll to Top