पजाब:नायब शाही इमाम ने महा शिवरात्रि पर दी बधाई

admin

admin

22 February 2020 (Publish: 03:22 PM IST)

लुधियाना 21 फरबरी (मेराज़ आलम ) महा शिवरात्रि के अवसर पर लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी प्राचीन शिव मंदिर नजदीक गोवर्धन सिटी सेंटर पहुंचे , जहां एडवोकेट नितिन कुमार घंड, श्री चन्द्र कांत चड्डा, प्रधान श्री गगन गागी नाय ने नायब शाही इमाम का सम्मान किया, मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने सभी शिव भक्तों को महा शिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि यह भारत देश की ही विशेषता है कि हम सब हर एक पर्व मिल जुल कर मनाते हैं, इसी ऐकता ने हमें विश्व का सब से बड़ा लोकतंत्र बनाया है, उन्होंने कहा कि यही भारत की शक्ति है।

Scroll to Top