लुधियाना शाहीन बाग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन

admin

admin

24 February 2020 (Publish: 06:18 PM IST)

जरनल डायर के नक्शे क़दम पर चलने की कोशिश ना करें यू.पी. प्रशासन : शाही इमाम पंजाब

लुधियाना 24 फऱवरी (मेराज़ आलम ब्यूरो ) : आज यहीं दाना मंडी शाहीन बाग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे मजलिस अहरार इस्लाम के अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि कल जिस तरह से अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुंडागर्दी की है उसे लोकतंत्र की हत्या ही समझा जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन अपने सियासी हुक्मरानों के कहने पर जनरल डायर की राह पर चल निकला है। उन्होंने कहा कि वर्दीधारी समझ लें इस देश में कानून का राज है, कातिलों और अत्याचार करने वालों को वक्त आने पर जेल जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के सविधान को बचाने के लिए है इसको दबाया नहीं जा सकता। शाही इमाम ने कहा कि देश के शाहीन बाग को जालियांवाला बाग बनाने की धमकी देने वाले कान खोल के सुन लें कि आजाद भारत में ऐसी धमकियां नहीं सुनी जाएगी और ना ही किसी की गुंडागर्दी चलने देंगे।
वर्णनयोग है कि आज लुधियाना शाहीन बाग के 12वें दिन छावनी मुहल्ले से हाजी इलियास, नौशाद, असलम, मुहम्मद नियाज, मुकीम, हाजी मोईद, मुहम्मद मुफीज, अशरफ कामली, मुहम्मद मुस्तफा कुलबुल, नईम समेत बड़ी संख्या में मीहलाओं का काफिला पहुंचा। आज के प्रदर्शन को नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी, हमजा मुस्तकीम, नसीम अंसारी, मुहम्मद सज्जाद हक की आवाज, सनाउल्लाह अंसारी अमन वेलफेयर सोसायटी, महमूद प्रधान मायापुरी, मास्टर फिरोज दाना मंडी, सौदागर सिंह बी.के.यू., क्रिशी किसान यूनियन के तिरलोचन सिंह, जगरूप सिंह, गुरजंट सिंह, जसवंत सिंह जीरक, कमलजीत कौर आदि ने संबोधित किया।

लुधियाना शाहीन बाग में कवि सम्मलेन कर किया सी.ए.ए. का विरोध
लुधियाना शहर के शाहीन बाग में आज सी.ए.ए. औेर एन.आर.सी का विरोध करते हुए कौमी एकता और आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए बजमे हबीब द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध उस्ताद शायर गुलाम हसन कैसर ने अपना कलाम सुनते हुए कहा कि (ना तन की बात करो, ना धन की बात करो, जहां खलूस मिले उस वतन की बात करो, हमारी आंखों का सैलाब देख लो मोदी, फिर इख्तियार है तुम अपने मन की बात करो) पढ़ा। इनके इलावा स्थानीय शायर राजिंदर राजन, मुहम्मद शरीफ, इशफाक़ जिगर, मनोहर विजय, दलीप औधी, नईम जिगर, सुखविंदर उंधोह, मुस्तकीम करीमी, जौहर वस्त्वी, सलमान रहबर, आलीमा खातून ने भी अपना कलाम पेश किया।

Scroll to Top