राजस्थान में नहीं थम रहा कोरोना का कहर,96 नए काेरोना संक्रमित मिले,जयपुर ने फिर चौंकाया

admin

admin

12 April 2020 (Publish: 05:18 PM IST)

*जयपुर*:- राजस्थान में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 96 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 796 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर दो बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 35, बांसवाड़ा में 15, बीकानेर में 8, चूरू में एक, जैसलमेर में एक, जोधपुर में 8, सीकर में एक, टोंक में 11, कोटा में 7, नागौर में 5 और पहली बार हनुमानगढ़ में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य के 25 जिले कोरोना वायरस के प्रभाव में आ चुके हैं।

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में पांच, अलवर में सात, बांसवाड़ा में 52, भरतपुर में नौ, भीलवाड़ा में 28, बीकानेर में 34, चूरु में 12, दौसा में आठ, धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपुर में 336, जैसलमेर में 29, झुंझुनू में 31, जोधपुर में 51, करौली में तीन, पाली में दो, सीकर में दो, टोंक में 58, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो, नागौर में 6, कोटा में 40, झालावाड़ में 14, बाड़मेर में एक और हनुमानगढ़ में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

विभाग के अनुसार अब तक 28 हजार 505 सैम्पल की जांच की गई जिनमें 796 पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 25 हजार 150 निगेटिव हैं। 2559 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक पॉजिटिव में 121 स्वस्थ होकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें 63 को छुट्टी दे दी गई है।

Scroll to Top