उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा व सेवा भाव को देख लोगों ने तालियां बजा उत्साहवर्धन किया

admin

admin

02 May 2020 (Publish: 05:47 PM IST)

मुज़फ्फरुल इस्लाम,घोसी,मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया के निर्देशन में शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के प्रत्येक चौकी प्रभारी सहित कोतवाली प्रभारी सचितानन्द यादव के नेतृत्व में तकरीबन एक दर्जन उपनिरीक्षक एवं पाँच दर्जन से अधिक पुलिस के जवानों ने नगर के अलग अलग जगहों मधुबन मोड़,बड़ागाँव,मझवारा मोड़,कस्बा,काजीपुरा,बैसवाड़ा,पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बाइक के माध्यम से एक जागरूकता रैली निकाली।

वही इस संकट की घड़ी में पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव को देख नगरवासियों ने तालियां बजा उत्साहवर्धन किया। सीओ अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि इस महायुद्ध को हम तभी जीत सकते है जब शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति सहयोग स्थापित करे। रैली में मुख्यरूप से उपनिरीक्षक अनिल द्विवेदी, गंगासागर मिश्रा, रमेश कुमार,धर्मराज यादव रहे।

Scroll to Top