घोसी:आम बिनते समय विद्युत तार के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की हुई मौत

admin

admin

03 July 2020 (Publish: 04:54 PM IST)

मुजफ्फरुल इस्लाम

घोसी(मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुटी पर शुक्रवार को आम बिनते समय विद्युत तार के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी ज्योति पुत्री पिंटू बाँसफोर जो कि रामपुर स्थित कुटी पर आम बीन रही थी कि अचानक पहले से गिरे विद्युत तार की चपेट में गर्दन आ गई जिससे उसके शरीर से सर अलग हो गया एवं मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना के उपरांत मौके पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।

Scroll to Top