इंडोनेशिया एयरलाइंस विमान का कुछ ही मिनटों में टूटा संपर्क ,यात्री विमान लापता .

admin

admin

09 January 2021 (Publish: 12:27 PM IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही एक विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया. संपर्क टूटने से हादसे की आशंका जताई जा रही है. इस विमान में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। श्रीविजया एयर फ्लाइट 182 का विमान जकार्ता से बोर्नियो द्वीप से पोंतिनाक इलाके की उड़ान पर जा रहा था.

अधिकारियों का कहना है कि श्रीविजया एयर बोइंग 737 से, जकार्ता से वेस्ट कलिमनतन प्रांत के रास्ते में संपर्क टूट गया, जिसके बाद से यह विमान लापता हो गया है।
इंडोनेशियाई उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है की इस विमान से हमारा आखिरी संपर्क दोपहर 2.40 बजे हुआ था.उसके बाद से विमान लापता हो गया। एयरलाइन का कहना है कि वह घटना की जांच में जुटी है ।
परिवहन मंत्रालय का कहना है कि विमान का पता लगाने के लिए राहत और बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

Scroll to Top