महिला कांस्टेबल की थाने में निकाली बिंदौरी, बिना डीजे के मंगल गीत गाये।

admin

admin

24 April 2021 (Publish: 02:02 PM IST)

झुंझुनूं (राजस्थान)।
झुंझुनूं के बुहाना थाने में महिला कांस्टेबल की शादी से पहले बिंदौरी की रस्म अदा की गई तो थाना मंगल गीतों से गूंज उठा. दरअसल झुंझुनूं के बुहाना थाने में तैनात आसलवास निवासी महिला कांस्टेबल सोनिया की शादी 26 अप्रैल को होनी है. लेकिन शादी में 50 की संख्या सीमित होने तथा कल से नई गाइडलाइन लागू होने के बाद शादी समारोह में सभी पुलिसकर्मियों का शामिल होना मुश्किल था. इसलिए नई गाइडलाइन लागू होने से पहले ही बुहाना थाने में पुलिसकर्मियों ने महिला कांस्टेबल को घोड़ी पर बैठाकर उसकी बिंदौरी निकाली और मंगल गीत भी गाए.

Scroll to Top