चांद नजर नहीं आया 14 को होगी ईद : शाही इमाम

admin

admin

12 May 2021 (Publish: 04:00 PM IST)

 

लुधियाना 12 मई ( मेराज़ आलम ब्यूरो रिपोर्ट ) आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) की विशेष मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब के अध्यक्ष मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने की। इस मीटिंग में पंजाब भर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कहीं भी ईद उल फितर का चांद नजर नहीं आया , इस लिए ईद उल फितर का पवित्र त्योहार 14 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Scroll to Top