हल्का पूर्वी से हाजी तहसीन अहमद बने अकाली दल मुस्लिम वर्किंग कमेटी के मेंबर

admin

admin

19 May 2021 (Publish: 10:01 AM IST)

लुधियाना (मेराज़ आलम ब्यूरो रिपोर्ट) पिछले दिन शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से पार्टी ने मुस्लिम भाईचारे की पंजाब प्रदेश सलाहकार कमेटी का ऐलान किया है जिसमें पूर्व विधायक जिला प्रधान सरदार रणजीत सिंह ढिल्लो को मुस्लिम सलाहकार कमेटी का पंजाब का ऑर्डिनेटर बनाया गया है इसके साथ ही पार्टी ‌मे दिन-रात कर रहे तिब्बा रोड हल्का पूर्वी के हाजी तहसील अहमद वर्किंग कमेटी के पंजाब बद्री मुस्लिम भाईचारे की कमेटी के मेंबर बने साथ ही हाजी तहसीन अहमद ने सरदार सुखबीर सिंह बादल और सरदार रंजीत सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया और कहां जो मुझे मान सम्मान दिया है मैं उस मान सम्मान पर खरा उतरूंगा और पंजाब में मुस्लिम भाईचारों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की कोशिश करूंगा और सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई है पंजाब में मुस्लिम भाईचारा की जो समस्या आ रही है उन समस्याओं को अवगत करा कर उनके समस्याओं का हल करूंगा और जैसे कि पिछली सरकार में शिरोमणि अकाली दल में सरदार प्रकाश सिंह बादल सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुस्लिम भाईचारे के लिए विशेष तौर पर करोड़ों रुपए की ग्रांट दी और कब्रिस्तान मदरसे और मस्जिदों को ध्यान देकर खासतौर पर मुस्लिम भाईचारे के लिए मान मान सम्मान बढ़ाया हाजी तहसीन ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार में मुस्लिम भाईचारे के समस्याओं का कोई हल नहीं कराया और मुस्लिम भाईचारों को अनदेखा किया गया और जो वादे कांग्रेस सरकार ने किए थे मुस्लिम भाईचारे के लिए वह अपनी बातों पर खरा नहीं उतरे तहसीन ने यह भी कहा कि आने वाली सरकार 2022 में शिरोमणि अकाली दल की होगी और शिरोमणि अकाली दल सरकार आते ही मुस्लिम भाईचारे की समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा साथ ही पार्टी प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल और रंजीत सिंह ढिल्लों जिला प्रधान से वादा किया कि मुस्लिम भाईचारे जल्द से जल्द शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए और पार्टी को और मजबूती बनाएंगे

Scroll to Top