बीजेपी से नाता तोड़ चुके ओम प्रकाश राजाभर ने कहा, ”योगी सरकार को विदाई तय ”

admin

admin

08 June 2021 (Publish: 12:16 PM IST)

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स ) उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है, जिसमें सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) प्रमुख ओम प्रकाश राजाभर ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. भाजपा के साथ एनडीए में शामिल हुई एसबीएसपी ने गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा, खासकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है।रास्ट्रा शहर में एक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ”यूपी में बीजेपी को सत्ता से हटाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे

पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आगामी चुनाव के बारे में बताते हुए ओम प्रकाश राजाभर ने कहा कि ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ उन्ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे गी जिन पर उसके उम्मीदवार जीत सकते हों . राजाभर ने कहा कि मोर्चा अन्य सीटों पर भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा के मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेगा।

Scroll to Top