मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश यादव ने कसा तंज़ : यह देखना होगा कि जनता पहले उन्हें हटाती है या अपने उनको !

admin

admin

14 September 2021 (Publish: 10:27 AM IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर तंज़ कस्ते हुए कहा है कि पता नहीं दिल्ली वाले उनकी बर्खास्तगी या तबादले की खबर कब लेकर चले आएं . गौरतलब है कि बीजेपी शासित कई राज्यों में लगातार मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं. अंतिम कड़ी विजय रूपाणी थे , जिनकी जगह भूपिंदर पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया है।
जिनसे हार का डर होता है लोग अक्सर बदहवासी में उनका नाम लेते रहते हैं।
जिनको उप्र में डॉमिसायल देखे बिना लादा गया था, जनता उस बोझ को हटा देगी। हो सकता है कल ही दिल्लीवाले इनकी बर्ख़ास्तगी या बदली की ख़बर लेकर आ जाएं।
देखना ये है कि इन्हें पहले कौन हटाता है, इनके अपने या जनता

अखिलेश के ट्वीट का मतलब यह निकाला जा रहा है कि जिस तरह से बीजेपी कई राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बदल रही है, यूपी में शायद ऐसा हो और योगी आदित्यनाथ की जगह मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नया चेहरा आ जाए.

Scroll to Top