राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, “जो नफरत करे वह योगी कैसा “?

admin

admin

14 September 2021 (Publish: 12:25 PM IST)

नई दिल्ली : यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. इन सबके बीच विपक्ष केंद्र सरकार के साथ-साथ योगी सरकार को भी घेर रहा है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेता लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोशल मीडिया पर लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. आज उन्होंने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने अपने ताजा ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज़ कसा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ”जो नफरत करता है, वह योगी कैसे हो सकता है!”

. गौरतलब है कि एक दिन पहले राहुल गांधी ने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जिसमें भी तंज़ शामिल था। उन्होंने लिखा, ‘आप न तो हिंदू हैं, न सिख हैं, न ईसाई हैं और न ही मुस्लिम। बस मित्रों के हो,न देश न इंसान के हो

 

Scroll to Top