अगर मोदी सरकार में दम है तो तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित करे ! ओवैसी

admin

admin

15 September 2021 (Publish: 10:46 AM IST)

अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पाकिस्तान और चीन को मजबूती मिलेगी, जो भारत के लिए चिंता का विषय है

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर उनकी सरकार में दम है तो तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित करें। ओवैसी ने मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी को चुनौती पेश की और कहा कि केंद्र सरकार को तालिबान के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाना चाहिए.
एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान नेता को आतंकवादी कहा है, अब भारत सरकार की बारी है कि वह अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे आतंकवादी संगठन माने। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पाकिस्तान और चीन को मजबूती मिलेगी, जो भारत के लिए चिंता का विषय है।
इस बीच, ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि बिहार में दो सीटों के लिए उपचुनाव लड़ना है या नहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम सीमांचल में पार्टी का विस्तार करेंगे. इस संबंध में नेताओं से बातचीत भी हो चुकी है।

यूपी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी वहां 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है और गठबंधन को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट के सवाल पर कहा कि यह सवाल बिहार में जदयू और भाजपा को क्यों नहीं पूछा गया। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा,कि “क्या प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली हैं?” जदयू के कितने सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं?
पत्रकारों से बात करते हुए, ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके “अब्बा जान” बयान पर भी हमला किया और कहा, “अब्बा अब्बा के बहाने किन वोटों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है।”
बाबा अगर काम किये होते तो अब्बा अब्बा नहीं करना पड़ता ‘ ” योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में एक कार्यक्रम में कहा था कि 2017 से पहले लोगों को राशन नहीं मिलता था . अब्बा जान नाम के लोग राशन खा जाते थे और राशन नेपाल और बांग्लादेश चला जाता था।

Scroll to Top