प्रियंका के साथ सेल्फ़ी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ जांच के आदेश

admin

admin

21 October 2021 (Publish: 09:50 AM IST)

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई है. लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकरे ने कहा है कि प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ के रस्ते में हिरासत में लिया जा रहा था, तब ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ एक सेल्फी ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीरों में प्रियंका गांधी और महिला पुलिस अधिकारियों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

वहीं इस खबर पर प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अगर मेरे साथ तस्वीरें लेना अपराध है, तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। महिला पुलिस अधिकारियों को दोष क्यों दिया जारहा है ,आगरा में पुलिस हिरासत में अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद प्रियंका गांधी बुधवार को परिवार से मिलने जा रही थीं। रास्ते में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top