कोर्ट ने दिया कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश

admin

admin

07 November 2022 (Publish: 04:14 PM IST)

नई दिल्ली, बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। MRT म्यूजिक कंपनी ने कॉपी राइट का केस किया था। आरोप है कि इन हैंडल पर KGF-2 के गानों के साथ वीडियो शेयर किए गए। ऐसा करते हुए कॉपीराइट का कथित रूप से उल्लंघन किया गया।

एमआरटी म्यूजिक ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने केजीएफ-2 के गानों के अधिकार हिंदी में हासिल करने के लिए काफी पैसा दिया है।

कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट और भारत जोड़ो यात्रा के हैंडल पर आरोप है कि इन हैंडल से KGF-2 के गानों के साथ एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो शेयर करते हुए कॉपीराइट का कथित रूप से उल्लंघन हुआ है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने केजीएफ-2 के गानों के अधिकार हिंदी में हासिल करने के लिए काफी पैसा दिया है। ऐसे में इसका इस तरह से इस्तेमाल कॉपीराइट का उल्लंघन है।

एमआरटी म्यूजिक ने अपनी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि फिल्म के गाने का इस्तेमाल गलत हुआ है। क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राजनीतिक है। कोर्ट की तरफ से जारी आदेश में ट्विटर को इन दो हैंडल से तीन लिंक हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कांग्रेस व भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top