त्रिपुरा : आदिवासी युवक ने सैलरी मांगी तो मालिक ने लोहे की रॉड से पीटा

admin

admin

09 November 2022 (Publish: 03:00 PM IST)

नई दिल्ली, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक आदिवासी शख्स की पिटाई का मामला सामने आया है, उसका कासूर बस इतना था की उसने अपने मालिक से अपनी मेहनत की सैलरी मांग ली थी। जिसके बाद उसे  लोहे की रॉड से पीटा गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी वयारल हो रहा हैं।

जिसमें युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा जा रहा है। सुरजीत त्रिपुरा नाम के पीड़ित ने पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह जिस शोरूम में काम करता था, वहां के मालिक अपू साहा से उसकी अक्टूबर महीने की बकाया सैलरी मांगी थी। जिसके बाद उसे बेरहमी के साथ पीटा गया।

पुलिस के मुताबिक, धलाई जिले का रहने वाला आदिवासी युवक पिछले कुछ महीने से अगरतला के एक शोरूम में काम करता था। सोमवार को वह अक्टूबर महीने की अपनी बकाया सैलरी लेने आया था। उससे वादा किया गया था कि सोमवार को उसकी बकाया सैलरी दे दी जाएगी। लेकिन शोरूम मालिक ने उसे लोहे की रॉड से मारा, उसके थप्पड़ मारे। शोरूम मालिक के साथ वहां का एक अन्य कर्मचारी सागर देब भी मारपीट में शामिल था।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित बार-बार रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ, वे उसे लगातार पीटते रहे। उसमें दिखाई दे रहा है कि पीड़ित की शर्ट उतारी हुई है। शोरूम मालिक के हाथ में लोहे की रॉड से जिससे वह उसे पीट रहा है। पीड़ित ने एक बार लोहे की रॉड पकड़कर बचने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ मारे गए। पीड़ित ने इलाज के बाद शोरूम मालिक और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top