गैग रेप पीड़ित नाबालिग लड़की दहशत में बिना कपड़े पहने भागने लगी, फास्ट ट्रैक में चलेगा केस

admin

admin

13 September 2019 (Publish: 02:29 PM IST)

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बीते सोमवार को एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया. यह वारदात तब हुई जब लड़की अपने भाई और एक बहन के साथ मेले से लौट रही थी. उसके भाई ने एक दुकानदार को बुलाया तब जाकर लड़की शराब के नशे में धुत्त आरोपियों के चंगुल से छुड़ाई जा सकी. लड़की इस कदर दहशत में थी कि उसने छूटते ही नग्नावस्था में सड़क पर दौड़ लगा दी. नाबालिग से रेप के इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में केस चलाया जाएगा..

भीलवाड़ा में तीन लोगों को एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. लड़की अपने एक भाई और बहन के साथ मेले से लौट रही थी. इस दौरान रास्ते में शराब पी रहे कुछ लोगों ने उन पर हमला किया. तीन आरोपी लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ गैंग रेप किया..

लड़की का भाई और बहन वहां से भागकर गए और एक दुकानदार को बुला लाए. उन्होंने जाकर लड़की को छुड़वाया. लड़की इतनी घबराई हुई थी कि वह बिना कपड़े पहने ही सड़क पर भाग निकली. बहुत मुश्किल से लोगों ने उसको समझाया और फिर उसकी मदद करके पुलिस को बुलाया.

इस केस की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी..

input: ndvt

Scroll to Top