ग्वालियर : करिश्मा ने मुस्लिम धर्म छोड़कर की थी वासु शिवहरे से शादी, सास ने पोते समेत जिंदा जलाया

नई दिल्ली (रुखसार अहमद) मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सास ने 2 महीने के पोते और बहू को जिंदा आग के हवाले कर दिया है।

इस घटना में दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। दरअसल करिश्मा नाम की लड़की ने मुस्लिम धर्म छोड़कर एक हिंदू युवक से 2 साल पहले शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से लड़के की मां अपनी बहू को पसंद नहीं करती थी। जब करिश्मा अपने बेटे को लेकर सास के पास खर्च मांगने पहुंची थी, तभी सास ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

करिश्मा ने अपने आपको बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह काफी हद तक जल गई थी। ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और गायब हो गए। रात में करिश्मा ने दम तोड़ दिया। सवाल यह उठता है कि मुस्लिम से हिंदू बनी लड़की जब ऐसे हत्या कर दी जाती है तब ना ही मीडिया चैनलों पर डिबेट होती है और ना हीं कोई संगठन लड़को वालों को सजा देता है।

मुस्लिम लड़की का हिंदू लड़को से शादी करना जैसा मामला बढ़ता जा रहा है, साथ ही कम समय उनकी हत्याओं की खबर भी समाने आ रही है। जिस तरह मुस्लिम लड़के से शादी करने पर लव जिहाद का मामला बताया जाता है और  लड़के के पूरे परिवार वालों को सजा दी जाती है, उसी तरह जब मामला उल्टा होता है तब खबरों पर इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। हाल ही में शक के आधार पर इशरत से सोनी माहिला की उसकी के पति ने हत्या कर दी।

अब करिश्मा की सास ने उसे और उसके बच्चों को जिंदा जाला डाला, इतना ही नहीं घटना पर मौजूद उसका पति उसे बचाना भी नहीं चाह। यह घटना उपनगर मुरार के सत्यनारायण संतर इलाके की है।

घायल करिश्मा ने बयान में सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी सास और पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक इस मामले में पुलिस का कहना है कि करिश्मा ने 2 साल पहले वासु शिवहरे से लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। ससुराल वालों की भी नाराजगी की वजह से करिश्मा को उसका पति ससुराल के घर के करीब ही किराए से मकान लेकर रह रहा था। 2 महीने पहले करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया।

करिश्मा ने पुलिस को बताया कि वासु ने घर पर पैसे देने बंद कर दिए। वह ठीक से बेटे का पालन-पोषण नहीं कर पा रही है। गुरुवार शाम वह सास नजनी शिवहरे के पास मदद की आस लेकर पहुंची थी कि पोते को देखकर उनका दिल पसीज जाएगा। जब उसने खर्च के लिए रुपए मांगे तो सास नाराज हो गई।

गुरुवार रात सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस को दिए बयान में करिश्मा ने आरोप लगाया कि सास ने पेट्रोल डालकर उसे जलाया। पति पास ही खड़ा था। उसने अपनी मां को भी नहीं रोका। न ही मुझे बचाने का प्रयास किया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top